old dark spots removal home remedies घरेलू चीजों पुरानी चोट के निशान को भी गायब करेंगी

शरीर पर पड़े निशाना देखने में बहुत गंदे लगते हैं। घाव के निशान का हमारी मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है। बचपन में खेलते-खेलते या फिर दुर्घटना के कारण चोट लग जाती है। चोट तो भर जाती है मगर इसके निशान नहीं मिटते। लोग चोट के निशान मिटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट, सर्जरी का सहारा लेते हैं। इस तरह के ट्रीटमेंट करवाने में बहुत पैसे लगते हैं।  कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर चोट के निशानों को मिटा सकते हैं। 



एलोवेरा 
एलोवेरा जेल वैसे भी फेस के लिए बहुत ही फायदेमंद है। एलोवेरा जेल को दाग पर लगाएं। रात को इसका इस्तेमाल करने से जल्द फायदा मिलेगा।
नींबू शरीर पर पड़े निशान को मिटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो चोट के निशान को कम करने में सहायक है। मगर ध्यान रहे कि नींबू को सीधा चोट पर ना लगाएं। नींबू का रस निकालकर रूई की सहायता से चोट पर लगाएं। रोजाना एक हफ्ते तक नींबू का रस लगाएं चोट के निशान मिट जाएंगे। 

खीरा
खीरा शरीर हैल्दी रखने के साथ ही त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। आप चाहे तो खीरे का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं। रोजाना इसको घाव पर लगाने से कुछ ही दिनों में  निशान मिट जाएंगे।


Comments